5 Thousand Reward Accused In 25 Lakh Robbery Arrested From Mumbai 5 Accused Caught So Far
25 लाख की लूट में 5 हज़ार का इनामी पकड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सेक्टर-47 में पार्क अस्पताल के पास फिनटेक कंपनी के कलेक्शन मैनेजर से हथियार के बल पर करीब 25 लाख रुपये लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-31 ने पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी समीर आलम बिहार के शिवहर जिला का है। पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल को फिनटेक कंपनी पदाधिकारी ने बताया कि सेक्टर-47 में पार्क अस्पताल के पास उनके कलेक्शन मैनेजर से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 25 लाख रुपये लूट लिए। क्राइम ब्रांच को आरोपी के मुंबई में होने की जानकारी मिली। बुधवार को उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। मामले में समीर समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।