डिलिवरी बॉय ने चुराए 105 कीमती जूते और कपड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम•
delivery boy absconded with 105 shoes and clothes of virat kohlis brand causing a stir
n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर : थाना एरिया में एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के डिलिवरी बॉय पर क्लाइंट कंपनी के 105 जूते और कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया गया है। कंपनी की इंटरनल जांच में कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि जिस कंपनी के जूते चोरी किए गए, उसके मालिक क्रिकेटर विराट कोहली हैं। पुलिस के अनुसार, लॉजिस्टिक्स कंपनी की ओर से तिलक राज ने बताया कि कंपनी ई-कॉमर्स कंपनियों के पार्सल की शिपमेंट का काम करती है। हवा सिंह निवासी नरहेड़ा डिलिवरी बॉय था। हवा सिंह 3-4 अतिरिक्त हाई-वैल्यू जूते और कपड़ों के शिपमेंट ले जाता था। आरोप है इनको संबंधित क्लाइंट को लौटाने के बजाय अपने पास रख लेता था। जांच में One8 के 105 शिपमेंट गायब मिले।