Ensure Benefits Of Edible Oil Import Duty Cut Reach Common Customers Centre
आम लोगों तक पहुंचाएं फायदा: केंद्र
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: खाद्य मंत्रालय ने एडिबल ऑयल ( खाने का तेल ) बनाने वाली कंपनियों से कुकिंग ऑयल पर आयात शुल्क में की गई कटौती का पूरा फायदा आम ग्राहकों तक पहुंचाने को कहा है। बुधवार को सरकार ने कच्चे सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) को 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया। वहीं, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल पर BCD को 32.5 फीसदी से घटाकर 22.5 फीसदी कर दिया गया है। क्रूड सोयाबीन ऑयल और पाम ऑयल पर BCD 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है।