ब्राह्मण सभा चुनाव के लिए दाखिल किए नामांकन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad brahmin sabha election 23 nominated including 6 candidates for president post
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी एसडीएम मयंक भारद्वाज की देखरेख में सहायक चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल ने विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त किए। कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। प्रधान पद के लिए सिकरौना गांव के पूर्व सरपंच व शिक्षाविद डॉ. तेजपाल शर्मा, मास्टर गंगा विष्णु, मोती लाल, किशोरी लाल शर्मा, कुणाल कांत शर्मा और राजेंद्र शर्मा समेत 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।