27 को हाफ मैराथन, सुबह 11:00 बजे तक रास्ते बंद

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad half marathon on september 27 many routes to remain closed till 11 am
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

27 सितंबर (रविवार) को सूरजकुंड मेला ग्राउंड से फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 का आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों के लिए ट्रैफिक अडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सुबह तीन से 11 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस हाफ मैराथन में करीब 1.27 लाख प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मैराथन के दौरान गुड़गांव से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए पाली चौक, गुड़गांव मोड़, सैनिक कॉलोनी, मस्जिद चौक, प्याली चौक, बाटा चौक, नैशनल हाइवे होते हुए बदरपुर बॉर्डर का मार्ग निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार दिल्ली से गुड़गांव की ओर जाने वाले वाहन बदरपुर बॉर्डर, नेशनल हाईवे, बाटा चौक, प्याली चौक, मस्जिद चौक, सैनिक कॉलोनी, गुड़गांव मोड़, पाली चौक होते हुए गुड़गांव की ओर जा सकेंगे।