Gram Secretary Bilal Suspended For Misuse Of Power Accused Of Assaulting Contractor
पद के दुरुपयोग में सचिव निलंबित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज़, हथीन : गांव कोट निवासी पंचायत विभाग में ग्राम सचिव के पद पर सेवारत बिलाल को अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने निलंबित कर दिया है। उनका निलंबन पलवल के जिला उपायुक्त एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर हुआ है। ग्राम सचिव बिलाल के ऊपर पद के दुरुपयोग का आरोप है। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को हथीन खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में ठेकेदार अरशद के साथ मारपीट की घटना हुई थी।