Gurugram Road Accident Carpenter Dies On Rampura Flyover Search For Unknown Vehicle Continues
सड़क हादसे में कारपेंटर की गई जान, जांच शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : रामपुरा फ्लाइओवर से उतरते समय बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पहचान कन्नौज के दुरेश के रूप में हुई है। वह जिले के कांकरौका गांव में किराये में रहते थे और एक फैक्ट्री में कारपेंटर थे। पुलिस के अनुसार, दुरेश बुधवार रात करीब दस बजे बाइक से गुड़गांव से गांव जाने के लिए निकले थे। रामपुरा फ्लाइओवर से नीचे उतरने पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, दुरेश के दो बच्चे हैं और उनका परिवार कन्नौज में रहता है।