धूप व हवा की गति कम होने से उमस भरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
humid heat continues in faridabad temperature likely to rise
- आज भी बढ़ा रह सकता है तापमान

NBT न्यूज, फरीदाबाद
जिले में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। हवा की गति भी कम बनी हुई और धूप निकल रही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम खुश्क बना रह सकता है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

फरीदाबाद में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में तेज धूप व हवा की गति कम होने से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। हालांकि रात के तापमान में हल्का बदलाव आने लगा है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम खुश्क रह सकता है। उसके बाद मौसम में हल्का बदलाव आने का अनुमान है।