India us Discuss Russia iran Sanctions Law Jaishankar Raises Concerns
रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत-अमेरिका में चर्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n भाषा, न्यू यॉर्क : भारत और अमेरिका ने रूस-ईरान के साथ आर्थिक संबंध रखने वाले देशों पर संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर चर्चा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक में हाल में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित ‘लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून, 2026’ को लेकर भारत के हितों और चिंताओं को सामने रखा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर हुई बैठक में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत में रूस और ईरान से आर्थिक रूप से जुड़े देशों पर लगाए जा सकने वाले प्रतिबंधों का मुद्दा भी उठा।