युद्ध अभ्यास में दिखी भारत-US की जुगलबंदी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
india us yudh abhyas shows partnership joint training for counter terrorism operations
Poonam.Pandey

@timesofindia.com
n नई दिल्ली: भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास ‘ युद्ध अभ्यास ’ में दोनों देशों के सैनिक अलग-अलग तरह के युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों की संयुक्त ट्रेनिंग कर रहे हैं। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दोनों सेनाओं ने तोपों और रॉकेट सिस्टम के साथ फायरिंग अभ्यास किया, जबकि उत्तराखंड के औली में क्लोज-क्वार्टर काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन की ट्रेनिंग हुई। गुरुवार को अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर भी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे।

सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अमेरिकी और भारतीय सैनिकों को एक साथ ट्रेनिंग करते देखना काफी प्रभावशाली है। यह अभ्यास हमारी रक्षा साझेदारी की मजबूती को दिखाता है, आपसी भरोसा, तैयारी, एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता और साझा उद्देश्य।