Jewar Greenfield Expressway Construction Speeds Up Despite Opposition Work Begins Under Police Presence
विराेध के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम तेज़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
गांव सोतई में जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जमीन पर कब्जा लेने के बाद एनएचएआई ने तेजी से काम शुरू किया हुआ है। किसानों के विरोध को नजर में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और पुलिस की निगरानी में काम किया जा रहा है। पिलर बनाने के लिए गड्ढे की खुदाई व पाइलिंग का काम शुरू किया जा रहा है।बता दें कि गांव सोतई में किसान जमीन का मुआवजा लेने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। इससे इस हिस्से में जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम रुका हुआ था। प्रशासन ने करीब एक महीना पहले यहां पर कब्जा लेकर काम शुरू करा दिया था, लेकिन उस समय लोगों ने काम रुकवाकर धरना शुरू कर दिया था। जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक बार फिर से जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान किसानों ने विरोध भी किया। करीब 20 लोगों को पुलिस ने हिसारत में भी लिया और लोगों धरना स्थल से हटाया। बुधवार सुबह भी महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने मौके से हटा कर एक्सप्रेसवे निर्माण शुरू करा दिया था।