National Lawn Bowls Championship Trials For Under 18 And Under 25 Today In Faridabad
राष्ट्रीय लॉन बॉल्स स्पर्धा के लिए ट्रायल की तैयारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : राज्य बॉलिंग असोसिएशन की ओर से छठीं अंडर-25 और अंडर-18 राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल लिए जाएंगे, ताकि बेहतर खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा सके। बॉयज व गर्ल्स टीम तैयार की जाएंगी।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 27 अक्टूबर तक ओडिशा के आरएन सिंह देव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लॉन बॉल्स ग्रीन, बलांगीर में किया जाएगा। चयन ट्रायल 29 सितंबर की सुबह 11 बजे सेक्टर-43 मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे।