पावर हाउस में फॉल्ट, कई इलाकों में कटी बिजली

नवभारतटाइम्स.कॉम•
power house fault electricity outage in several dwarka expressway societies residents disturbed
n NBT न्यूज, गुड़गांव : द्वारका एक्सप्रेसवे की कई सोसायटियों में पिछले कई दिनों से सुबह के समय बिजली ट्रिप होने से लोग परेशान हैं। रोजाना करीब सुबह 8 बजे बिजली चली जाती थी और कुछ समय बाद सप्लाई बहाल होती थी। निवासियों का लगातार शिकायत के बाद बिजली निगम ने मामले को लेकर जांच की तो सामने आया कि सेक्टर-107 पावर हाउस का मेन इनकमर VCB (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) ट्रिप होने से ग्रिड सप्लाई प्रभावित हो रही थी। इस नेटवर्क से सेक्टर-102 की शापूरजी पल्लोनजी जॉयविले, एमार इम्पीरियल गार्डन्स, अडानी ऑयस्टर ग्रांडे और BPTP एमस्टोरिया, सेक्टर-103 की सत्या द हर्मिटेज और सेक्टर-107 की एम3एम वुडशायर समेत कई सोसायटियां जुड़ी हैं। निवासियों ने बताया कि इस तरीके की समस्या पहले भी कई बार आ चुकी हैं। बिजली निगम SDO विक्रम सिंह का कहना है कि पावर हाउस में वीसीबी ट्रिपिंग की समस्या की जांच की जा रही है। कारण की पहचान कर सुधार किया जा रहा है, ताकि समस्या दूर हो सके।