Rewari Truck Claims Life Of Bike borne Youth On Delhi jaipur Highway Dies On The Spot
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर आरजे होटल के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कंपनी कर्मचारी को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बावल थाना पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान नरसिंहपुर बावल के पुरुषोत्तम (36) के तौर पर हुई। वह बावल की एक कंपनी में काम करते थे। सुबह बाइक पर जयपुर की तरफ जा रहे थे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी और वे टायर के नीचे आ गए। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को पकड़ लिया। बावल थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।