47 देशों के लोगों को युद्ध में भेज रहा रूस: ज़ेलेंस्की

नवभारतटाइम्स.कॉम•
russia is throwing citizens of 47 countries into war zelenskys sensational claim india also included
n भाषा, संयुक्त राष्ट्र

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दावा किया कि रूस यूक्रेन युद्ध में भारत समेत 47 देशों के नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने संबंधित देशों से अपने नागरिकों को युद्ध में जाने से रोकने और रूस पर दबाव बनाने की अपील की।
जेलेंस्की ने कहा, हम युद्ध के मैदान में ऐसे लोगों को भी मरते हुए देखते हैं, जो रूसी नहीं हैं, जो आपके देशों के लोग हैं, 47 देशों के लोग हैं और जो छल-कपट और चालों के जरिए रूस पहुंच गए। जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेन को कई देशों के नागरिक युद्धबंदी के रूप में मिले हैं। उन्होंने इन 47 देशों के प्रत्येक प्रतिनिधि से सीधे अपील करते हुए कहा, आप जानते हैं कि रूस आपके लोगों, आपके नागरिकों के साथ क्या कर रहा है। उनका ध्यान रखें और उन्हें किसी दूसरे मोर्चे पर जाने से रोकें।