मज़दूर से मारपीट का आरोप, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sector 9a five youths beat laborer threaten to kill fir registered
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-9ए : शहर के सेक्टर-9ए थाना एरिया में कहासुनी के दौरान पांच युवकों ने एक मजदूर को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के अंतुनी भेंगरा बसई इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह एक व्यक्ति के साथ सुमित की कहासुनी होते देख वहां पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान सुमित, हर्षित, रोहित, शिवम और अनिश निवासी झमौरा, उत्तर प्रदेश ने मिलकर मारपीट की।