अनन्या ने जीता खिताब

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ananya jain wins the singles title of the 25th rs sagar memorial all india womens prize money tennis tournament
n NBT न्यूज, लखनऊ : तीसरी वरीय अनन्या जैन ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का सिंगल्स खिताब जीत लिया है। वहीं, डबल्स वर्ग में उत्तर प्रदेश की तीसरी वरीय शगुन कुमारी और इरम जैदी की जोड़ी ने खिताबी बाजी मारी।

लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लॉन टेनिस फैसिलिटी में खेले गए एकल फाइनल में अनन्या जैन का सामना चौथी वरीय शताक्षी चौधरी से था। मुकाबला 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया। इसी दौरान शताक्षी की मांसपेशियों में अचानक खिंचाव आ गया। दर्द के चलते शताक्षी आगे नहीं खेल सकीं और मुकाबला छोड़ना पड़ा, जिसके बाद अनन्या को विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद शताक्षी ने सौमित्रा के साथ डबल्स फाइनल में चुनौती पेश की। दूसरी वरीय शताक्षी-सौमित्रा ने पहला सेट 6-4 से जीता, लेकिन यूपी की शगुन-इरम ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। निर्णायक सुपर टाईब्रेक में शगुन और इरम ने 10-4 से जीत दर्ज कर ट्रोफी पर कब्जा कर लिया।