UP ट्रेड शो में जेन अल्फा ने संभाली 'दुनिया' की कमान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gen alpha takes worlds command at up trade show discussion on developed india model
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

इंडिया एक्स्पो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनैशनल ट्रेड शो में शनिवार को ‘ विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस’ का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के 14 स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने वैश्विक व्यापार , विश्व अर्थव्यवस्था और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील कुमार शर्मा, भूपेन्द्र चौधरी और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पहुंचे। मंत्रियों ने ट्रेड शो में लगे विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और यूपी के उत्पादों की जानकारी ली। एके शर्मा ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केवल स्वच्छता से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि शहरों के स्वास्थ्य, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा है।
'यूपी बनेगा नंबर-1 टेक्नॉलजी हब'

n NBT न्यूज, ग्रेनो : ट्रेड शो में आयोजित यूपीज जर्नी फ्रॉम इलेक्ट्रॉनिक्स लीडर टु एआई एंड सेमीकंडक्टर पावरहाउस’ सत्र में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का केंद्र बनने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एआई, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूपी देश का अगला ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर है।