Noida 4 Tola Gold Chain Snached From Youth In Sector 119 Two Bike borne Miscreants Flee
युवक के गले से झपटी 4 तोला सोने की चेन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-119 में मदर डेरी के पास सब्जी लेने गए युवक के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, चेन करीब 4 तोले की थी। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को सेक्टर-113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-122 पर्थला खंजरपुर गांव निवासी रोहित प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे सेक्टर-119 में मदर डेटरी के पास सब्जी लेने गए थे। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। रोहित ने शोर मचाकर आसपास के लोगों की मदद से बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।