शेरनीज सेमीफाइनल में

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lucknow womens premier league shernis in semifinals rain halts matches semifinalists decided
n NBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ विमिंस प्रीमियर लीग में शनिवार को बारिश के कारण सेज ग्राउंड पर तीनों मुकाबले नहीं हो सके। सभी टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इसके साथ ही अंकतालिका के आधार पर सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गया। लखनऊ शेरनीज, सेज फाल्कन, आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स और लखनऊ नवाबी क्वीन अंतिम चार में पहुंचीं।

पहला सेमीफाइनल लखनऊ शेरनीज और लखनऊ नवाबी क्वीन, जबकि दूसरा सेज फाल्कन और आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स के बीच होगा। लगातार बारिश से केडी सिंह बाबू स्टेडियम की स्थिति खेलने लायक नहीं होने पर सेमीफाइनल और फाइनल सेज ग्राउंड पर कराने का फैसला लिया गया है।