Arsh Mohammad Reaches Mens Doubles Semifinals Ups Badminton Challenge Continues
अर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौती
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में पुरुष युगल के सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित करते हुए मेजबान की चुनौती कायम रखी।
अर्श ने क्वार्टर फाइनल में अपने जोड़ीदार छत्तीसगढ़ के सौरव साहू के साथ चौथी वरीय केरल के कमल कृष्णन व एस उदयकुमार को 15-11, 11-15, 15-10 से मात दी। वहीं महिला एकल में यूपी की अमोलिका सिंह, महिला युगल में यूपी की अमोलिका व केरल की रिजा जबकि पुरुष युगल में यूपी के दक्ष व दिल्ली के नितिन को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन असोसिएशन (बीएआई) की ओर से उत्तर प्रदेश बैडमिंटन असोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में हो रहा है।