Successful Treatment Possible For Congenital Head And Facial Deformities Modern Technologies A Boon
सिर या चेहरे पर जन्म से कमी तो भी इलाज संभव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : यदि बच्चे के सिर, चेहरे, होंठ या जबड़े में जन्म से कोई कमी या बनावट अलग दिखाई दे रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। एसजीपीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि आज के समय में कई ऐसी जटिल समस्याओं का सफल इलाज बचपन में ही किया जा सकता है। वह शनिवार को एक होटल में आयोजित 5वीं इंडो गल्फ क्रेनियोफेशियल सोसाइटी मीटिंग एवं क्रेनियोफेशियल रीमॉडलिंग और फिक्सेशन पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला में बोल रहे थे।
3D प्रिंटिंग और कस्टम इंप्लांट्स ने बदली इलाज की तस्वीर: डॉ. राजीव ने बताया कि क्रेनियोफेशियल सर्जरी की तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव आ चुके हैं। अब अत्याधुनिक तकनीक के दौर में बच्चे के सीटी स्कैन से यह सटीक पता लगाया जा सकता है कि सिर या चेहरे की हड्डी में कितनी और किस आकार की कमी है। इसके बाद 3D प्रिंटिंग तकनीक से उसी सटीक आकार का इंप्लांट तैयार किया जाता है, जिससे ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को हड्डी को सही आकार देने में आसानी होती है। ओमान से आए क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉ. एडेल अल-नागर और डॉ. तैमूर अल-बुलुशी ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा में अब ऐसे विशेष प्लेट्स और स्क्रू का इस्तेमाल भी किया जा रहा है जो कुछ समय बाद खुद-ब-खुद शरीर में घुल जाते हैं। दोबारा ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ती है।