Special Committee To Unlock Locked Lu Canteens New Vendors To Get Possession
कमिटी खुलवाएगी LU की कैंटीनों का ताला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद बंद पड़ी कैंटीनों के ताले अब विवि प्रशासन खुद खुलवाएगा। पूर्व संचालकों का टेंडर निरस्त कर नए वेंडरों को आवंटन किया जा चुका है, लेकिन पुराने संचालकों ने कैंटीन खाली करने के बाद भी ताले लगा दिए और चाबियां प्रशासन को नहीं सौंपीं।
गतिरोध को खत्म करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक विशेष कमिटी का गठन किया है। यह कमिटी मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करेगी और पुराने संचालकों द्वारा लगाए गए तालों को हटवाने की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई पूरी करेगी। इसके तुरंत बाद परिसरों का कब्जा नए चयनित वेंडरों को सौंप दिया जाएगा।इधर टैगोर में अब तक नही खुला ताला: एक ओर विवि प्रशासन कैंटिनो का ताला खोलने के लिए कमिटी बना रहा है वहीं टैगोर लाइब्रेरी में रखी अलमारी से सोने के सिक्के चोरी होने की चर्चा के बाद भी उस अलमारी का ताला नहीं खोला गया है। इसमें भी एक कमिटी बनाई गई थी रिपोर्ट के बाद भी अब तक ताला नहीं खोला गया।