Kgmu Transfer Of Nine Employees Cancelled By Registrars Order Tussle Between Vice chancellor And Registrar Continues
कुलसचिव के आदेश से नौ के तबादले निरस्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: केजीएमयू में कुलपति और कुलसचिव के बीच चल रही खींचतान के बीच कर्मचारियों के तबादले को लेकर नया विवाद सामने आया है। कुलसचिव अर्चना गहरवार की ओर से शैक्षिक और पेंशन अनुभाग में तैनात नौ कर्मचारियों के किए गए तबादले कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को उनके पूर्व तैनाती स्थल पर ही कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, 24 सितंबर को कुलसचिव की ओर से शैक्षिक और पेंशन अनुभाग में तैनात नौ कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया था। आदेश जारी होने के बाद मामला कुलपति के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद कुलपति की ओर से आदेश निरस्त कर दिया गया। कुछ कर्मचारियों के पूर्व में भी तबादले किए जा चुके थे। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि बिना कुलपति की अनुमति के किए गए तबादलों को प्रभावी नहीं माना गया है। प्रवक्ता के मुताबिक, आदेश निरस्त होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को पूर्व तैनाती स्थल पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।