Ranya Vajpeyi Wins Gold Medal In All India Open Karate Tournament
रान्या ने जीता स्वर्ण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), आनंद नगर कैंपस की कक्षा आठ की छात्रा रान्या वाजपेयी ने ऑल इंडिया ओपन कराटे टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। रान्या ने 38 से 42 किग्रा भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कराई गई प्रतियोगिता में कई स्कूलों के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।