Chief Minister Nayab Singh Saini In Gurugram Today Will Participate In Two Important Programs
मुख्यमंत्री आज गुड़गांव अाएंगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गुड़गांव के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 9 बजे वह सेक्टर-51 स्थित गुड़गांव यूनिवर्सिटी में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सेक्टर-48 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ मन की बात ’ सुनेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जीएनएच कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।