अब प्रदेश स्तर पर जौहर दिखाने को तैयार खिलाड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
district level yogasana championship in faridabad players selected for state level
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-12 खेल परिसर में शुक्रवार को खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 200 से अधिक योग खिलाड़ियों ने विभिन्न आयुवर्ग में भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, लचीलेपन और संतुलन का शानदार प्रदर्शन करके पॉजीशन पाई। बेहतर प्रदर्शन के चलते खिलाड़ियों ने प्रदेशस्तरीय योग चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई है।

कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि 9 से 14 वर्ष की गर्ल्स वर्ग के ट्रेडिशनल योग में आराध्या पांडेय ने विभिन्न मुद्राओं में पहला स्थान हासिल किया। शगुन दूसरे और कनिका तीसरे स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक सोलो वर्ग में अंकिता ने पहला, मेहर ने दूसरा और अर्पिता व ऋषिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर में अंकिता और आराध्या पी. की जोड़ी ने बाजी मारी। वहीं, आराध्या व शगुन की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मेहर व कनिका ने तीसरा स्थान पाया। रिदमिक पेयर में अर्पिता और ऋषिका की जोड़ी पहले स्थान पर रहीं। जिया व प्रियांशी की जोड़ी दूसरे और दृष्टि व वान्या की जोड़ी तीसरे स्थान हासिल किया। वहीं बॉयज वर्ग के ट्रेडिशनल योग में नक्ष ने पहला स्थान पाया।