Faridabad Bk Hospitals Ultrasound Machine Broken For A Month Pregnant Women Facing Problems
अल्ट्रासाउंड मशीन एक माह से खराब
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,फरीदाबाद
बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हुए करीब एक माह होने जा रहा है। मशीन ठीक न होने से अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए निजी अस्पतालों और लैब का रुख करना पड़ रहा है। इससे महिलाओं को परेशानी के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना करीब 40 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। ऐसे में मशीन ठीक न होने से परेशानी बढ़ेगी।वही, कार्यकारी पीएमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि मशीन को जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सके।