ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर व वाॅटर सप्लाई को बेहतर करने की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad sewer and water supply problems in transport nagar to be resolved renovation with rs 161 crore investment
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर 58 ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से फैली समस्याओं से जूझ रहे ट्रांसपोर्टरों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने क्षेत्र में खराब सीवर व वाॅटर सप्लाई लाइनों को बदलने के साथ सीवर लाइनों की सफाई और अन्य कामों की करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस काम पर करीब 1.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बता दें सेक्टर 58 एक इंडस्ट्रियल सेक्टर है। इसमें ही कुछ हिस्से में ट्रांसपोर्ट नगर भी बना हुआ है। एचएसवीपी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। एचएसवीपी एसई संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर 58 ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर, पानी, पार्किंग आदि से संबंधित समस्याओं को दूर करने का काम जल्द ही शुरू होगा। काम पूरा करने के लिए तीन महीने का टारगेट तय किया गया है।