Grand Immersion Of Ganesh Festival In Rajat Vihar Enthusiasm Seen Among Devotees
रजत विहार में बप्पा को दी विधाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा
सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में आयोजित गणेश महोत्सव का भगवान गणेश के विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। विसर्जन से पहले ढोल-नगाड़ों, भजनों और जयकारों के बीच भगवान गणेश की भव्य यात्रा पूरे रजत विहार में निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।