'एशियन गेम्स के विजेता खिलाड़ियों का होगा सम्मान'

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand welcome and honor for asian games medal winners sports minister gaurav gautam
n NBT न्यूज, पलवल

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों का लौटने पर जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा। पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के रोल मॉडल हैं। उन्हें देखकर ही आने वाले खिलाड़ी अपने जीवन में बेहतर करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों कि उपलब्धियों को पूरे सम्मान के साथ जनता के सामने रखा जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ी खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपने भविष्य और व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम मानकर तैयारियां करें। सरकार का प्रयास है कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।