ब्लैक फिल्म लगे 551 वाहनों के चालान, 51 लाख जुर्माना लगाया

नवभारतटाइम्स.कॉम•
heavy fine of 51 lakhs on 551 vehicles with black film big action by gurgaon traffic police
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 1 से 25 सितंबर तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे 515 वाहनों के चालान किए। इन वाहन चालकों पर 51 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। पुलिस का मानना है कि इससे आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है। विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की।