Long Traffic Jam On Nh 48 Due To Puncture Of Two Vehicles Passengers Faced Inconvenience
दो गाड़ियां हुईं पंक्चर, NH-48 पर फंसा ट्रैफिक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर शनिवार दोपहर दो गाड़ियों के पंक्चर होने से करीब एक घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। दोनों वाहन द्वारका एक्सप्रेसवे कट के पास सड़क पर ही खड़े हो गए, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। सेक्टर-37 से खेड़कीदौला टोल तक करीब तीन से चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक पिकअप और छोटा हाथी गाड़ी द्वारका एक्सप्रेसवे कट के पास अचानक पंक्चर हो गईं, जिससे जाम के हालात बने।