Pubs Bars And Restaurants To Close On Time Otherwise Action Will Be Taken Strict Instructions From Police Commissioner
तय समय पर बंद करने होंगे पब, बार व रेस्तरां, वरना होगा एेक्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
- पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी, एसीपी और एसएचओ को इस संबंध में दिए कड़े निर्देश
- एंट्री गेट पर लिखना होगा संचालन समय, उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाईNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
साइबर सिटी में तय समय-सीमा के बाद पब, बार और रेस्तरां संचालित करने वालों पर पुलिस अब कार्रवाई करेगी। एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से निर्धारित अधिकृत संचालन समय के बाद किसी भी प्रतिष्ठान को खुला रखने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस कमिश्नर सिबास कबिराज ने शुक्रवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी डीसीपी, एसीपी और एसएचओ को इस संबंध में तय नियमों का पालन कराने के लिए सख्त निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, शहर के सभी पब, बार और रेस्तरां संचालकों को एंट्री गेट पर एक्साइज डिपार्टमेंट से अधिकृत संचालन समय का बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। पुलिस का फोकस इस बात पर रहेगा कि नियम केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर उनका पालन हो। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने एरिया में पब, बार और रेस्तरां का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यह देखा जाएगा कि संचालक तय समय-सीमा का पालन कर रहे हैं या नहीं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि संचालन समय के उल्लंघन का मामला सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।