Ramleela Staging Begins In Faridabad Bhoomi Pujan Completed
रामलीला मंचन के लिए किया भूमिपूजन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
सेक्टर 3 स्थित रामलीला दशहरा कमिटी ने भूमि पूजन कर रामलीला मंचन की तैयारियों की शुरुआत की। इस अवसर पर कमिटी के चैयरमेन शिव सिंह मलिक ने बताया कि इस साल कमिटी की ओर से 32वां आयोजन किया जा रहा है। मंचन 11 अक्टूबर से शुरू होगा और 20 अक्टूबर को दशहरा पर रावण दहन के साथ समापन किया जाएगा। इस दौरान पंडित जीएन मिश्रा द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर प्रधान रमेश भारद्वाज, अनिल भाटी, अशोक यादव, अतुल लाला, सुशील यादव, विक्की छाबरा, मुकेश सिंह, बंसी लाल, सीडी गुप्ता आदि मौजूद रहे।