डेबिट कार्ड बदलकर कैश निकालने में आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
second accused arrested for withdrawing cash by changing debit card big action by palwal police
n NBT न्यूज, पलवल : रेलवे रोड स्थित डेबिट मशीन पर धोखाधड़ी कर डेबिट कार्ड बदल कर कैश ट्रांसफर करने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक हथीन मोड़ निवासी राम मंडल का रेलवे रोड स्थित डेबिट मशीन से कैश निकालते समय कार्ड बदल कर 29 हजार रुपये निकाल लिए। मुख्य आरोपी सुखराम उर्फ लड्डू निवासी गांव बढ़राम को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। सुखराम से सात हजार रुपये भी बरामद किए गए थे। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी कृष्ण निवासी गांव बढ़राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।