Several Waste Disposal Plants To Be Built Soon In Faridabad City To Get Relief From Garbage
शहर में जल्द बनेंगे कई कूड़ा निस्तारण प्लांट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,फरीदाबाद
हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ फरीदाबाद में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्रों के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संभावित स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने कहा कि शहर में कूड़ा के उचित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए कई प्लांट विकसित किए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न स्थानों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और प्रस्तावित केंद्रों की स्थापना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शहर में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्रों की योजना जल्द ही अंतिम रूप लेकर धरातल पर दिखाई देगी, जिससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा।