सेक्टर-35 में पानी की किल्लत से 300 परिवार हो रहे परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
severe water crisis in sector 35 300 families thirsty questions on supply to industries
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टर-35 अशोका एन्क्लेव डी-ब्लॉक में पानी किल्लत से लोग परेशान हैं। यहां करीब 300 परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि रेजिडेंट्स को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। आरडब्ल्यूए ने प्रशासन से ब्लॉक के रेजिडेंट्स के लिए अलग से पानी लाइन कनेक्शन देने की मांग की है।
पाइपलाइन से इंडस्ट्रीज को भी किया जा रहा सप्लाई: ब्लॉक में 300 से अधिक परिवार रह रहे हैं। पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पाइपलाइन से इंडस्ट्रीज को भी पानी सप्लाई किया जा रहा है। इससे रेजिडेंट्स को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। आपूर्ति के लिए निवासी ट्यूबवेल का खारा पानी पीने को मजबूर है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी आरके यादव ने बताया कि कई बार पानी कम दबाव के साथ पहुंचता है और कुछ घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता। इससे सुबह के समय लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। घरेलू कामकाज के साथ-साथ पीने और अन्य कार्यों के लिए भी पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है।