बादशाहपुर-ददसिया रोड पर नहीं होगा जलभराव, काम शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम•
waterlogging problem on badshahpur dadsia road ends drain construction work begins
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : आखिरकार बादशापुर-ददसिया रोड पर पानी निकासी का काम शुरू हो गया है। नाले का निर्माण किया जा रहा। मौके पर सभी निर्माण सामग्री पहुंच गई। जेसीबी से खुदाई करने के बाद बेस बनाया गया, जिस पर नाला निर्माण होगा। रोड पर जलभराव को लेकर लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। मामला जब ज्यादा चर्चित हुआ तब जिला प्रशासन ने समस्या संबंधित विकास पट्टिका लगा दी और तीन-चार दिन तक कोई सुध नहीं ली। मीडिया ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके उपरांत नगर निगम ने यहां पर सीवेज की समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू किया।