नोएडा में "4000 करोड़ के भूखंड घोटाले में PCS हरीश चंद्र बर्खास्त

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida land scam pcs officer harish chandra sacked in rs 4000 crore case
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा में 4000 करोड़ रुपये के भूखंड घोटाले में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को बर्खास्त कर दिया गया है। वह मौजूदा समय कोलकाता पश्चिम बंगाल में स्थानिक प्रतिनिधि खाद्य एवं रसद विभाग के पद पर तैनात थे। नियुक्ति विभाग ने सोमवार को हरीशचन्द्र की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। हरिश्चंद्र पर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनाती के समय ग्राम शहदरा के सेक्टर 140-ए, 141, 142 व 143 में प्राधिकरण द्वारा अर्जित व कब्जा प्राप्त 381527 वर्ग मीटर भूमि को नियमों के विपरीत लीज बैक कर गंभीर अनियमितता के आरोप में 27 सितंबर 2013 को अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित करते हुए मेरठ के मंडायुक्त को जांच सौंपी गई थी।