हादसे के बाद भी बेधड़क दौड़ रहीं राज कल्पना ट्रैवल की बसें

नवभारतटाइम्स.कॉम•
raj kalpana travels buses continue to run carelessly even after accidents operations continue despite rto action
n तुषार शर्मा, नोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे और दयानतपुर गांव के पास राज कल्पना ट्रैवल की स्लीपर बस में आग लगने की घटना के बाद भी बिना मानक पूरे किए इस ट्रैवल एजेंसी की बसें नोएडा की सड़को पर फर्राटे भर रही हैं। खास बात यह है कि आरटीओ विभाग की कार्रवाई के बाद राज कल्पना ट्रैवल ने नोएडा से अपना ऑफिस बंद कर दिल्ली से यात्रियों की बुकिंग शुरू कर दी है।
23 सितंबर को हुई इस घटना के बाद आरटीओ विभाग लगातार ऐसी बसों की जांच में जुटा हुआ है। अब तक इस तरह की 21 निजी स्लीपर बसों को सीज किया जा चुका है। जिसमें 2 बसें राज कल्पना की भी हैं, जिन्हें रविवार रात का मानक पूरे न होने के कारण चिल्ला बॉर्डर से पकड़ा गया। आरटीओ विभाग कश्मीरी गेट से आने वाली स्लीपर बसों के दस्तावेज, परमिट जांच रहा है।