दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित खेल में गंवाए 5 विकेट, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी में दिखा दम

NewsPoint•
5
गकेबरहा, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा दूसरा टेस्ट मुकाबला बारिश से प्रभावित हुआ। मैच के दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने अपने पांच विकेट खो दिए। सेंट जॉर्ज पार्क में इस टेस्ट का पहला दिन कुछ ही खेल देखने को मिला जिसमें टीम ने 12.2 ओवरों में दो विकेट गंवाते हुए सिर्फ 20 रन बनाए।

दूसरे दिन भी बारिश ने खेल में बाधा डाली। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हालत ठीक न होने के कारण मैदान पर नहीं आए। उन्होंने पहले दिन 5 ओवरों में सिर्फ 3 रन दिए थे। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने मार्केस एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए मिलकर 13 रन जोड़ते हुए टीम को 25 के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, यहां एकरमैन (6) आउट हो गए।
इसके बाद, बावुमा ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 15 रन जोड़े। इस साझेदारी में ब्रीट्जके केवल 4 रन ही कमा सके। इसके बाद, बावुमा ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 52 रन बनाए और स्कोर को 92 तक पहुंचाया। रिकेल्टन 51 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।

दिन के अंत में, टेंबा बावुमा ने 108 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। जबकि वियान मुल्डर के खाते में 2 रन पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने 14 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट निकाल डाले। मिचेल स्टार्क ने एक विकेट हासिल किया।

साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी, लेकिन डरबन में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 214 रन से हार गई। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 27 अक्टूबर को केपटाउन में खेला जाएगा।

यह मुकाबला बेहद दिलचस्प है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए कई रोमांचक पल लेकर आया है, लेकिन बारिश ने खेल के थोड़े मजे को खटा दिया है। --आईएएनएस आरएसजी

रेकमेंडेड खबरें