रेडिको खेतान ने 1965 स्पिरिट ऑफ विक्ट्री लेमन डैश फ्लेवर्ड रम को प्रीमियम पैकेजिंग में लॉन्च किया

NewsPoint•
1965
नई दिल्ली, 24 सितंबर। बेटी के प्रमुख शराब कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने अपनी फेमस 1965 स्पिरिट ऑफ विक्ट्री लेमन डैश फ्लेवर्ड रम को नए प्रीमियम स्वरूप में लॉन्च किया है। यह कदम युवा उपभोक्ताओं को आकर्षित कर अपनी फ्लेवर्ड रम श्रेणी को मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा है। नए पैकेज और पहचान के साथ लेमन डैश की शुरुआत अब असम से हुई है, और इसे चरणबद्ध तरीके से ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख बाजारों में पेश किया जाएगा।

रेडिको खेतान ने कहा कि यह नई ब्रांडिंग 1965 स्पिरिट ऑफ विक्ट्री फ्रेंचाइजी के विकास के अगले चरण का प्रतीक है। यह कंपनी के उन ब्रांड्स में शामिल है, जिन्हें 'मिलियनेयर ब्रांड' का दर्जा प्राप्त है। इस ब्रांड की शुरुआत 2017 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लक्ष्य से की गई थी। शुरुआत में इसे कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) के जरिए लॉन्च किया गया और उपभोक्ताओं की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते इसे घरेलू बाजार में भी उतारा गया।
लेमन डैश का प्रीमियम फ्लेवर्ड रम श्रेणी में प्रवेश 2022 में हुआ था। इसे बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए विकसित किया गया, जहां फ्लेवर-आधारित पेयों और नए कॉकटेल अनुभवों की काफी डिमांड बढ़ गई थी। इस नए संस्करण में 1965 स्पिरिट ऑफ विक्ट्री की विरासत को गंधराज नींबू के विशेष स्वाद के साथ मिलाया गया है।

कंपनी का कहना है कि नया डिज़ाइन परंपरा और आधुनिकता का संतुलन प्रस्तुत करता है। रेडिको खेतान के मुख्य विपणन अधिकारी कुणाल मदान ने कहा, "1965 स्पिरिट ऑफ विक्ट्री हमेशा गौरव, विरासत और विशिष्ट पहचान का प्रतीक रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि लेमन डैश के माध्यम से कंपनी इस विरासत को एक नई ताजगी भरे और आधुनिक अनुभव से जोड़ना चाहती थी।

नई पैकेजिंग में क्रीम और गोल्ड रंग, गहरे हरे रंग के शेड्स, मेटैलिक डिटेलिंग और गंधराज नींबू की कलात्मक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। टेक्सचर्ड ग्लास बोतल और उभरी हुई डिजाइन के साथ सिग्नेचर बैज इसके प्रीमियम स्वरूप को और बेहतरीन बनाते हैं।

ब्रांड का कहना है कि यह नया लुक विशेष रूप से उन युवाओं को आकर्षित करेगा, जो आधुनिक और अनूठे स्पिरिट्स अनुभवों की तलाश में हैं। उत्पाद का स्वाद भी दिलचस्प है। लेमन डैश में रम के पारंपरिक स्वाद को गंधराज नींबू की खट्टी ताजगी के साथ मिलाया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें आकर्षक सुगंध, स्मूथ टेक्सचर और ताजगी भरा फिनिश पाया जाता है।

इस उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है और इसे मोंडे सिलेक्शन में गोल्ड क्वालिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फिलहाल असम में यह उत्पाद 750 मिलीलीटर, 375 मिलीलीटर और 180 मिलीलीटर के ग्लास बोतल प्रारूप में उपलब्ध है। कंपनी का यह नया लुक ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रमुख बाजारों में चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा।