आम्रपाली गोल्फ होम्स में दो दिन से आ रहा गंदा पानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्स वुड सोसायटियों में रहने वाले लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। टावर जे 8 के निवासी पीने और खाना बनाने के लिए बाहर से पानी खरीद रहे हैं। दो दिनों से घरों में काला पानी आ रहा है। यह पानी नहाने और पीने दोनों के लिए अनुपयुक्त है।

amrapali golf homes facing dirty water for two days residents troubled

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्स वुड सोसायटी में रह रहे परिवार गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। परिसर के टावर जे 8 के निवासी पीने और खाना बनाने के लिए बाहर से पानी खरीदने को मजबूर हैं। निवासियों ने बताया कि दो दिन से टावर जे 8 में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। घरों में आने वाला काला पानी न नहाने और न ही पीने के लायक है। इस समस्या की शिकायत मेंटिनेंस टीम से करने के बाद टंकी की सफाई होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया है।