DM ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गोविंदपुरम अनाज मंडी का अचानक दौरा किया। उन्होंने किसानों के लिए ठहरने, खाने और सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जाम से बचने के लिए पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। मंडी के रिकॉर्ड्स की भी गहन जांच की गई।

dm ravindra kumar mandar conducts surprise inspection of govindpuram grain mandi reviews farmer facilities

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गोविंदपुरम अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानना और मंडी की कार्यप्रणाली को परखना था। इस दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले किसानों के ठहरने, खान-पान और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दूर-दराज से आने वाले किसानों को रूकने या भोजन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही, मंडी परिसर में वाहनों के जाम को रोकने के लिए पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। व्यवस्थाओं के साथ-साथ जिलाधिकारी ने मंडी के दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की भी गहन समीक्षा की।