n NBT न्यूज, गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अब खुद प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों और राजकीय इंटर कॉलेजों की शिक्षण गुणवत्ता सुविधाओं से रूबरू होंगे। इसके लिए वे इन सबका निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण को लेकर प्रदेश के सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों समेत मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को अलर्ट कर दिया गया है और दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही विद्यालयों में खेल, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, क्विज और प्रतियोगिताओं के आयोजन, स्वच्छ शौचालय, पेयजल व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की भी जांच करेंगे और शिक्षकों-कर्मचारियों की कार्यकुशलता, व्यवहार व योगदान का मूल्यांकन भी करेंगे। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर समय रहते ही सभी तैयारियां पूरी कर लें ताकि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी ना मिले। विभागीय कार्यों और तैयारियों का ऐसा प्रदर्शन हो, जिससे जिससे शासन की प्राथमिकताओं का जमीनी क्रियान्वयन का पता चले।

