Maneesh.Aggarwal @timesofindia.com
n नई दिल्ली : नोएडा एयरपोर्ट पर स्विट्जरलैंड के विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान को बदलकर इनकी जगह भारतीय सीईओ को रखने का मामला बुधवार को सेवा तीर्थ (प्राइम मिनिस्टर ऑफिस) पहुंच गया। यहां इस मसले पर मंगलवार देर शाम मीटिंग शुरू हुई। इसमें पीएमओ के अधिकारी और नागर विमानन मंत्रालय समेत अन्य संबंधित एजेंसियों के भी अफसर पहुंचे। एयरपोर्ट के विदेशी सीईओ को बदलकर इनकी जगह भारतीय को रखने वाली खबर एनबीटी ने सबसे पहले 21 अप्रैल को छापी थी। इसके बाद इस मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया। सूत्रों का कहना है कि भारत में पहली बार दो देशों के बीच फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) प्रॉजेक्ट के तहत तैयार किए गए नोएडा एयरपोर्ट के विदेशी सीईओ के मामले को गंभीर मानते हुए पीएमओ ने इसके लिए अर्जेंट मीटिंग बुलाई। इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के विदेशी सीईओ की जगह हर सूरत में भारतीय सीईओ रखने पर विचार किया गया।

