सैलून में लगी आग से लाखों का सामान जला

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-18 में वीवा वेलनेस सैलून में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने के समय अंदर मौजूद सभी ग्राहक और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए।

massive fire in noida salon lakhs worth of goods gutted

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर-18 स्थित सैलून में शाम साढ़े पांच बजे आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग से सैलून के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-18 में वीवा वेलनेस नाम से एक सैलून सेंटर है। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे जब ग्राहक अंदर दाढ़ी और बाल बनवा रहे थे तभी आग लग गई। देखते ही देखते सैलून के अंदर धुआं भर गया। अंदर मौजूद लोग भागकर बाहर पहुंचे और अग्निशमन विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सैलून इमारत के बेसमेंट में था, ऐसे में धुआं बाहर नहीं निकल पा रहा था। जांच के बाद पता चला कि अंदर कोई फंसा नहीं है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 10 सेकेंड का विडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें अग्निशमनकर्मी आग बुझाते हुए नजर आ रहे हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।