Faridabad Administrations Bulldozer Runs Over 125 Illegal Encroachments In Bptp Colony
125 जगहों से हटाए कब्ज़े
नवभारतटाइम्स.कॉम•
फरीदाबाद के सेक्टर-85 में प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया। बीपीटीपी कॉलोनी में 125 भूखंडों पर हुए अवैध कब्जों को हटाया गया। हरित क्षेत्र, लैंडस्केप एरिया, लॉन, बाउंड्री वॉल और गार्ड रूम के रूप में किए गए निर्माण हटाए गए। यह कार्रवाई सरकारी आदेशों के तहत की गई। लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : जिले के सेक्टर-85 स्थित लाइसेंस प्राप्त बीपीटीपी कॉलोनी में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई 16 अप्रैल 2026 को जारी सरकारी आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान करीब 125 भूखंडों के सामने हरित क्षेत्र, लैंडस्केप एरिया, लॉन, बाउंड्री वॉल और गार्ड रूम के रूप में किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।