NBT न्यूज, फरीदाबाद : डोर टु डोर कलेक्शन करने वाले वेंडर कूड़े को निस्तारण केंद्र न ले जाकर सड़क किनारे या नहर किनारे ही डाल रहे हैं, जिससे जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं निगम अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इस वजह से सेक्टर-56 में गुड़गांव नहर के किनारे कूड़े का ढेर लग गया है। जिस रास्ते पर वेंडरों द्वारा कूड़ा डाला गया है, वह सेक्टर-56 से होते हुए प्रतापगढ़ तक जाता है। यहां से करीब आधा किलोमीटर दूर ही निस्तारण केंद्र है। कूड़े की बदबू से आसपास रहने वाले करीब 10 हजार लोग प्रभावित हैं।
वहीं निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि सभी वेंडरों को चेतावनी दी गई कि वह कलेक्शन पॉइंट पर ही अपना कूड़ा डाले।

